उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक युवक ने पूर्व प्रेमिका के बात नहीं करने पर उस पर तेजाब से हमला करवा दिया, जिसमें महिला गंभीर रूप से झुलस गई है. पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया. लोहिया नगर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात नाबालिग व्यक्ति ने युवती पर तेजाब से हमला कर दिया, जिसमें उसका हाथ और शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया था.
...