⚡'मुंबई में ट्रैफिक जाम की वजह से होते हैं 3% तलाक', अमृता फडणवीस के बयान पर भड़कीं मेयर किशोरी पेडनेकर
By Nizamuddin Shaikh
बीजेपी नेता व पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने मुंबई को लेकर अजीबो-गरीब बयान दिया है. अमृता ने दावा किया है कि मुंबई में होने वाले कुल तलाकों के तीन फीसदी मामले यहां लगने वाले ट्रैफिक जाम की वजह से होते हैं.