बिहार में गुरुवार को नीतीश कुमार ने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली. अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं ने बिहार में एनडीए की जीत और नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जाहिर की है. इस क्रम में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, भाजपा सांसद मनोज तिवारी और भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने खुशी जाहिर की है और बिहार की जनता का आभार व्यक्त किया है.
...