⚡बिहार में फ़ूड पॉइज़निंग: सुपौल में दावत के खाने में मरी हुई छिपकली मिलने के बाद 150 से ज़्यादा लोग अस्पताल में भर्ती
By Anita Ram
बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में एक श्राद्ध भोज के दौरान दाल में मरी हुई छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया. दूषित भोजन खाने से बच्चों सहित 150 से अधिक लोग बीमार हो गए, जिन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.