⚡मैनपुरी में अखिलेश यादव ने छुए चाचा शिवपाल के पैर
By IANS
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लगभग छह साल के तनावपूर्ण संबंधों के बाद रविवार को मैनपुरी में एक चुनावी सभा में मंच पर अपने चाचा शिवपाल यादव के पैर छुए. तालियों की गड़गड़ाहट से अखिलेश के इस भाव का स्वागत किया गया.