⚡महाराष्ट्र में एक बार फिर सक्रिय होगा मॉनसून, मूसलधार बारिश को लेकर IMD ने कोकण समेत 21 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
By Nizamuddin Shaikh
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र में एक बार फिर मूसलधार बारिश की चेतावनी जारी की है. बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम की ओर तेजी से बढ़ रहा है, जिसके चलते राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है.