भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मामले रोजाना सामने आ रहे हैं. मुंबई, दिल्ली, राजस्थान, गोवा और गुजरात सहित कुछ राज्यों में कोरोना ने रफ्तार एक बार फिर पकड़ी है. यही कारण है कि कोई भी राज्य सरकार किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती है. कोरोना का कोहराम झेल चुका महाराष्ट्र पूरी तरह से अलर्ट है. इसी के चलते सूबे की सरकार ने दिल्ली, राजस्थान, गोवा और गुजरात से मुंबई आने वाले यात्रियों को आरटी पीसीआर टेस्ट से गुजरने की घोषणा पहले ही कर दी थी.
...