⚡MSRTC News: महाराष्ट्र में ST कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी का ऐलान
By Nizamuddin Shaikh
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के एसटी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है. राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने एसटी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने की घोषणा की है.