महाराष्ट्र में सोमवार 4 अक्टूबर यानी आज से कक्षा 8 से 12 के स्कूल फिर से खुल गए हैं. स्कूलों को सरकार द्वारा जारी सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. ग्रामीण क्षेत्रों में आज से 5वीं से 12वीं कक्षा के लिए स्कूल और शहरों में 8वीं से 12वीं कक्षा के लिए स्कूल फिर से खुले हैं.
...