महाराष्ट्र के पुणे की एक कंपनी में सोमवार को भीषण आग लग गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आग घोटवडे फाटा (Ghotawade Phata) में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में लगी है. आग की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई है और करीब 10 लोग लापता बताये जा रहे है. सभी हताहत और लापता लोग कंपनी के कर्मचारी है. मौके पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है.
...