रोहित पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मुझे यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि सुनेत्राबाई ने राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. सच तो यह है कि कोई भी अजित दादा का स्थान नहीं ले सकता, लेकिन कम से कम सुनेत्राबाई के रूप में हम अजित दादा की उपस्थिति को किसी न किसी रूप में देख सकते हैं.
...