पूरे देश में हर साल छठ महापर्व को देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है. लेकिन इस साल कोरोना का साया इस महापर्व पर भी मंडराने लग गया है. देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए कई राज्यों में छठ उत्सव पर पाबंदी लगा दिया गया है. वहीं, इसी कड़ी में महाराष्ट्र में नगर निगम पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ ने COVID-19 के मद्देनज़र सार्वजनिक स्थानों पर और जल निकायों के पास छठ पूजा पर प्रतिबंध लगाया. कोरोना वायरस का सबसे अधिक महाराष्ट्र में देखा जा रहा है. जबकि पिंपरी-चिंचवड में इसका असर अधिक देखा गया था.
...