मुंबई पुलिस की विक्रोली यूनिट ने पान दुकान की आड़ में ड्रग्स बेचने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 1.84 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स बरामद की है. पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनवर जमीरुल्ला अंसारी (48) के रूप में हुई है, जो मुंबई के विक्रोली इलाके स्थित टैगोर नगर में पान दुकान चलाता है.
...