मुंबई कस्टम के एयरपोर्ट कमिश्नरेट ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीएसएमआई) पर दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए का सोना और मादक पदार्थ जब्त किया. गुरुवार को इस ऑपरेशन में कस्टम ने कुल 0.947 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड (मारिजुआना) और 3.02 किलोग्राम सोने का बारीक पाउडर (गोल्ड डस्ट) बरामद किया.
...