कोरोना वायरस से महाराष्ट्र में हालात दिनों दिन बिगड़ते जा रहे हैं. राज्य सरकार द्वारा उठाये गए सख्त कदम के बावजूद यहां मरीजों के आने का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है. प्रदेश के अधिकांश हॉस्पिटल में बेड की कमी के साथ ऑक्सीजन की किल्लत होने के कारण मृतकों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है.
...