कोरोना वायरस से निजात पाने के लिए पूरी दुनिया अपने-अपने स्तर पर कोशिशों में जुटी है. इसी कड़ी में भारत भी शामिल है. कोरोना अपडेट देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने बताया कि सितंबर के मध्य से भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार गिरावट है. उन्होंने बताया कि देश में केस पॉजिटिविटी लगातार घट रही है और कुल पॉजिटिविटी रेट 6.5% है. पिछले एक सप्ताह का पॉजिटिविटी रेट 3.2% है. प्रति दस लाख लोगों पर कोरोना वायरस के मामलों में अगर हम विश्व के बड़े देशों से भारत की तुलना करें तो वहां भारत से सात-आठ गुना ज़्यादा मामले हैं.
...