⚡महाराष्ट्र सरकार का ऐलान, मुंबई में ईद मिलादुन्नबी की छुट्टी अब 5 के बजाय 8 सितंबर को
By Nizamuddin Shaikh
मुंबई में मुस्लिम समुदाय के नेताओं ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी और 5 सितंबर की बजाय 8 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी मनाने की मांग की थी. इस मुलाकात के बाद सरकार ने इस मांग को स्वीकार करते हुए 8 सितंबर को छुट्टी घोषित की है.