⚡महाराष्ट्र में छा सकता है अंधेरा! महावितरण के कर्मचारी आज से तीन दिवसीय हड़ताल पर
By Nizamuddin Shaikh
महाराष्ट्र में आज से बिजली उपभोक्ताओं को संकट का सामना करना पड़ सकता है. निजीकरण के विरोध में महावितरण के साथ जुड़ी यूनियनों के करीब डेढ़ लाख कर्मचारी हड़ताल पर जाने वाले हैं. यह हड़ताल 9 अक्टूबर से शुरू होकर 11 अक्टूबर तक चलेगी.