महाराष्ट्र विधानमंडल के इतिहास में सोमवार से एक अभूतपूर्व अध्याय शुरू होने जा रहा है. राज्य के संसदीय इतिहास में यह पहली बार होगा जब विधानसभा और विधान परिषद, दोनों सदनों में 'नेता प्रतिपक्ष' का पद रिक्त रहते हुए बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होगी. यह सत्र राजनीतिक और वित्तीय, दोनों ही दृष्टियों से राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
...