डॉ इकबाल सिंह चहल 1989 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं. उन्होंने अपनी सेवा में कई महत्वपूर्ण पद संभाले, जिसमें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के कमिश्नर के रूप में कोविड-19 महामारी के दौरान 'मुंबई मॉडल' लागू करना प्रमुख रहा. वे मुख्य सचिव पद से चूक गए, लेकिन उनकी सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें मुंबई पुलिस हाउसिंग टाउनशिप प्रोजेक्ट के चेयरमैन के रूप में राज्यमंत्री दर्जे के साथ 1 फरवरी 2026 से पांच वर्षीय कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है.
...