देश

⚡मदुरै के परिवार ने शादी निमंत्रण पत्र पर छपवाया क्यूआर कोड

By IANS

अब शादी में नकद पैसे देने के लिए लिफाफा खोजने या तोहफा खोजने की जरूरत नहीं है. बस अब कोई भी गूगल पे या फोन पे का उपयोग करके सीधे नव दंपत्ति के बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर कर सकता है. मदुरै में एक परिवार ने शादी के निमंत्रण पर गूगल पे और फोन पे के क्यूआर कोड छाप कर एक नये विचार को जन्म दिया है. उन्होंने अपनी बेटी की शादी में आए मेहमानों और जो महामारी के कारण शादी में शामिल नहीं हो सके, उन लोगों को तोहफा देने का एक आसान विकल्प दिया. दुल्हन की मां टी.जे. जयंती ने आईएएनएस को बताया, लगभग 30 व्यक्तियों ने इस विकल्प का इस्तेमाल कर शादी का तोहफा दिया.

...

Read Full Story