कोरोना महामारी के कारण केवल एक महीने की अवधि तक सीमित कर दिए गए हरिद्वार कुंभ का शुक्रवार को समापन तो हो गया लेकिन अब अलग-अलग जगहों से संक्रमण के नए मामले सामने आने लगे हैं. दरअसल, मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में कोविड-19 के नए मामलों में अचानक बढ़ोतरी हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, विदिशा में कुंभ से लौटे 83 श्रद्धालुओं में से 60 की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
...