सामुदायिक कार्यकर्ता फरहत जहां ने सर्वेक्षण पर और विस्तार से कहा, हमने समुदायों को चुनने में बहुत सावधानी बरती ताकि सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों में गैसकाण्ड से प्रभावित और अप्रभावित दोनों आबादी एक जैसे हों. हमने तम्बाकू सेवन जैसे संबंधित मामलों पर भी जानकारी एकत्र की और पाया कि धूम्रपान करने वालों और तम्बाकू चबाने वालों की संख्या अप्रभावित आबादी में डेढ़ गुना अधिक थी.
...