मध्य प्रदेश के इंदौर में नामदेव दास त्यागी उर्फ कंप्यूटर बाबा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. दरअसल कंप्यूटर बाबा के खिलाफ इंदौर में एफआईआर दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि कंप्यूटर बाबा के खिलाफ यह मामला पर औपचारिक रूप से अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान उनके द्वारा की गई शारीरिक हिंसा की शिकायत पर पंचायत सचिव द्वारा शिकायत किए जाने बाद गिरफ्तार किया गया. बता दें कि रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला उस वक्त का है जब पंचायत सचिव श्रीराम बारोलिया जब कंप्यूटर बाबा को बेदखली की सूचना देने गए थे, उस दौरान कंप्यूटर और उनके साथियों ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था. जिसके बाद उन्होंने मामला दर्ज कराया.
...