मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) में रेलवे ट्रैक पर गिरी एक लड़की की जान बचाने के लिए 37 वर्षीय शख्स ने जबरदस्त साहस दिखाया और अपनी जान की परवाह किए बगैर चलती मालगाड़ी (Goods Train) के नीचे चला गया. जानकारी के अनुसार, यह घटना 5 फरवरी की है, हालांकि सोशल मीडिया पर शख्स की बहादुरी का वीडियो अब वायरल हुआ है.
...