मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (Bandhavgarh Tiger Reserve) इस वक्त एक बड़े संकट से जूझ रहा है. पिछले तीन दिनों में प्रसिद्ध बांधवगढ़ नेशनल पार्क (Bandhavgarh National Park) के ताला (Tala), मगधी (Magadhi) और खितौली (Khitauli) क्षेत्रों में जंगल की आग (Wildfire) फैल गई. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन तत्काल सफलता नहीं मिलने के कारण काफी नुकसान हुआ है.
...