मध्य प्रदेश के सतना में सोमवार सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और पांच लोग जख्मी हो गए. इनमें से कुछ की कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं. बताया जा रहा है कि परिवार के लोग शोक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी नागौद थाना क्षेत्र से उनकी गाड़ी भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख जताया है.
...