फिलहाल हत्या की इस वारदात का पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हत्या पुरानी रंजिश के कारण की गई. या फिर यह एक गैंगवार था. बता दें कि पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह मऊ जिले के मोहम्मदाबाद के रहने वाले थे. अजीत सिंह मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े थे. इसलिए पुलिस इस मामलें की हर एंगल से जांच कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक अजीत सिंह आजमगढ़ में हुई पूर्व विधायक सर्वेश सीपू सिंह की हत्या में गवाह थे. उनके उपर मर्डर के तकरीबन पांच केस दर्ज थे.
...