सरकारी तेल कंपनियों ने रसोई गैस (Cooking Gas) के रेट्स में इजाफा कर दिया है. CNBC की रिपोर्ट के मुताबिक दो दिसंबर से रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो जाएगा. इस इजाफे के साथ ही राजधानी दिल्ली में एक सिलेंडर के लिए लोगों को 644 रुपये चुकाने होंगे. इसे पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कामर्शियल गैस के रेट्स में इजाफा किया था. इजाफे के बाद अब कॉमर्शियल 19 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत 1426.50 रुपए से बढ़ कर 1482 रुपए हो गई है. इसमें 55.50 रुपए का का इजाफा किया है. बढ़ी हुई कीमत मंगलवार 1 दिसंबर से लागू हो गई हैं. कोरोना काल और लॉकडाउन के बीच रसोई गैस की बढ़ी कीमतों ने लोगों के माथे पर बल ला दिया है.
...