⚡Leopard Scare: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में तेंदुए का आतंक, CRPF कैंप में घुसा तेंदुआ; जवान घायल
By Team Latestly
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को एक तेंदुआ CRPF कैंप में घुस गया और कैंप के अंदर एक जवान पर हमला करके उसे घायल कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि जिले के कापरान CRPF कैंप में एक तेंदुआ घुस गया, जिससे वहां दहशत और अफरा-तफरी मच गई.