महाराष्ट्र सरकार का 2026-27 का वार्षिक बजट शुक्रवार, 6 मार्च को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा विधानसभा में पेश किया जाएगा. इस बजट में 'लाड़की बहिन' योजना की राशि में वृद्धि और किसानों के लिए राहत पर सबकी निगाहें टिकी हैं. राज्य के बढ़ते कर्ज को देखते हुए सरकार वित्तीय अनुशासन पर विशेष ध्यान दे सकती है.
...