⚡लाडकी बहन योजना पर महाराष्ट्र सरकार की कार्रवाई, सत्यापन अभियान में 69 लाख महिलाएं अपात्र घोषित, नहीं मिलेगा अगली किस्त का लाभ
By Nizamuddin Shaikh
महाराष्ट्र सरकार ने 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना' के तहत बड़ा कदम उठाते हुए सत्यापन अभियान के बाद 69 लाख महिलाओं को योजना से बाहर कर दिया है. ई-केवाईसी और अन्य पात्रता मानदंडों को पूरा न करने के कारण इन महिलाओं की अगली किस्त रोक दी गई है.