⚡ कोविड-19 : इंदौर में एक दिन में रिकॉर्ड 595 मरीज मिले, संक्रमण दर 11 प्रतिशत के पार
By Bhasha
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 595 नये मामले सामने आए हैं। यह पिछले आठ महीने में एक ही दिन में मरीजों की सर्वाधिक तादाद है.