केरल के कन्नूर जिले में स्थित इरिट्टी पंचायत के एक व्यक्ति से शादी करने वाली असम के लखीमपुर जिले की रहने वाली मुनमी गोगोई भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर राज्य के स्थानीय निकाय चुनाव मैदान में उतरी हैं. मुनमी का कहना है कि उन्हें इरिट्टी पंचायत के लोगों ने अपने परिवार के रूप में स्वीकार कर लिया है.
...