केरल निकाय चुनाव परिणाम आने के बाद अब मुड़वणमुगल वार्ड की पार्षद आर्य राजेंद्रन (Arya Rajendran) बनने वाली हैं तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) की नई मेयर. इसके साथ ही आर्य राजेंद्रन के नाम एक नया रिकॉर्ड भी दर्ज हो जाएगा. दरअसल मुदवनमुगल वार्ड की पार्षद आर्य राजेंद्रन की उम्र 21 साल है. इतनी कम उम्र में अब तक कोई मेयर नहीं है. जैसे ही आर्य राजेंद्रन जैसे इस पद पर आसीन होंगी. उनके नाम इंडिया में सबसे यंग मेयर (Youngest Mayor) बनने का रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा. आर्य राजेंद्रन ऑल सेंट्स कॉलेज में बीएससी मैथ्स की छात्रा हैं. इसके साथ ही आर्या राजेंद्रन एसएफआई स्टेट कमेटी की सदस्य भी हैं.
...