केरल के अलाप्पुझा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली अमानवीय घटना सामने आई है. यहां के एक सरकारी अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत लेकर भर्ती हुई 19 वर्षीय युवती ने टॉयलेट के भीतर गुपचुप तरीके से बच्चे को जन्म दिया और नवजात शिशु को खिड़की से बाहर फेंक दिया. अस्पताल के ऑन-ड्यूटी मेडिकल स्टाफ ने रोने की आवाज सुनकर तत्परता दिखाई और आवारा कुत्तों के पहुंचने से पहले झाड़ियों से बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया.
...