⚡अल्ताफ की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने, फांसी से हुई मौत, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
By Vandana Semwal
उत्तर प्रदेश के कासगंज में पुलिस हिरासत के दौरान 22 साल के अल्ताफ की मौत पर सियासी बवाल जारी है. इस बीच अल्ताफ की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी आ गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अल्ताफ की मौत की वजह फांसी बताई जा रही है.