⚡मंगलुरु में स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, काबू पाने की कोशिश जारी; VIDEO
By Nizamuddin Shaikh
कर्नाटक के मंगलुरु स्थित उचिला इलाके में एक स्क्रैप डीलिंग यूनिट में भीषण आग लग गई. आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है.