कर्नाटक के बेलगावी और विजयनगर जिलों में शुक्रवार को कथित तौर पर विषाक्त भोजन खाने के कारण 80 से अधिक स्कूली बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. बेलगावी जिले के हिरेकोडी गांव स्थित सरकारी मोरारजी देसाई आवासीय विद्यालय में रहने वाले लगभग 60 छात्रों को छात्रावास में नाश्ता करने के बाद अचानक बीमार पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया.
...