कर्नाटक (Karnataka) के धारवाड़ में एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब मिनी बस (Minibus) और एक टिपर (Tipper) की भीषण टक्कर हो गई. इस दौरान गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. हादसे में मारे जाने वालों में अधिकतर महिलाएं और के ड्राइवर है. वहीं इस सड़क हादसे में तकरीबन 5 लोग घायल हो गए हैं. जिनका नजदीक के अस्पताल में इलाज चल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धारवाड़ में इटिगट्टी में कुछ महिलाओं की ग्रुप गोवा जा रही थी. इस दौरान यह हादसा हुआ. मृतकों में 10 महिलाएं और एक पुरुष जो ड्राइवर था.
...