कानपुर से एक बेहद ही शर्मनाक और दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां काकादेव के नवीन नगर में एक गाय के जबड़े में बम फट गया. इससे गाये के जबड़े के चीथड़े उड़ गए. गुरुवार देर शाम जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों तक यह बात पहुंची इसके बाद गाय को पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया.
...