⚡कल्याण सिंह की हालत नाजुक, लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया
By Team Latestly
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (89) की हालत नाजुक बनी हुई है. SGPGI द्वारा बुधवार सुबह जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, कल्याण सिंह की स्वास्थ्य स्थिति नाजुक है. उन्हें मंगलवार की शाम से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है.