⚡गवई के बाद जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के 53वें CJI, राष्ट्रपति मुर्मू आज दिलाएंगी शपथ
By Nizamuddin Shaikh
जस्टिस बी. आर. गवई के रिटायर होने के बाद जस्टिस सूर्यकांत आज भारत के 53वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) के रूप में शपथ लेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें आज शपथ दिलाएंगी. शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित होगा.