⚡Jharkhand: टोंटो प्रखंड के दो गांवों में डायरिया से एक की मौत, दो दर्जन बीमार
By IANS
पश्चिम सिंहभूम जिले के अंतर्गत टोंटो प्रखंड के टोपाबेड़ा और हेंदेबुरू टोला में डायरिया ने एक व्यक्ति की जान ले ली, जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग बीमार हो गये हैं. बीमारी का प्रकोप एक हफ्ते से है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग बेखबर बना रहा.