पुलिस को इस घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें एक ऑटो उन्हें टक्कर मारते दिखाई दे रहा है. घटना का चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. घटना बुधवार सुबह करीब पांच बजे सदर थाना क्षेत्र के जिला अदालत के पास रणधीर वर्मा चौक पर उस समय हुई जब आनंद सुबह की सैर पर बाहर निकले थे.
...