धनबाद:- ऑनलाइन लूटपाट की घटनाएं बढ़ती जा रही है. कई बार लोग अपने मोबाइल फोन में देखते हैं कि उनके अकाउंट से पैसे गायब हैं. इस तरह की अपराधिक घटनाओं को अक्सर किसी गिरोह के सदस्य या शातिर अपराधी देते हैं. लेकिन अगर कोई अपना ही लूट ले तो क्या होगा. एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला झारखंड (Jharkhand) के धनबाद जिले (Dhanbad district) से सामने आया है. जहां पर रिटायर्ड बुजुर्ग दादा (Grandfather) को उनकी पोती (Granddaughter) ने ही 11 लाख का चुना लगा दिया. इस घटना की जानकारी जब पुलिस को लगी तो उन्होंने इसमें शामिल सभी लोगों को अरेस्ट कर लिया. पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 8 लाख बरामद किया है.
...