जनपद गौतमबुद्धनगर में लगातार बढ़ रही गरीब मजदूरों एवं श्रमिकों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. यह मुलाकात 11 अगस्त 2025 की देर शाम लखनऊ स्थित कालिदास मार्ग पर हुई, जहां विधायक ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की.
...