जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में स्थित त्राल इलाके में शुक्रवार यानी आज सेना के जवानों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार सुरक्षा बलों ने त्राल इलाके के मंडूरा क्षेत्र में तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया है. बताया जा रहा है कि जवानों को गुप्त सूचनाओं से आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली थी.
...