जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शोपियां जिले के हदीपुरा इलाके में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है. अधिकारियों से रविवार को मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी आतंकी आतंकवादी संगठन अल-बदर से जुड़े हुए थे. आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच यह मुठभेड़ शनिवार रात को शुरू हुआ था.
...