जम्मू और कश्मीर में सुरक्षाबालों को बड़ी कामयाबी मिली है. टीआरएफ (द रेजिस्टेंस फोर्स) से जुड़े आतंकी (Terrorist) जहूर अहमद राठेर (Zahoor Ahmad Rather) को बीती रात सांबा (Samba) से गिरफ्तार किया गया. राठेर पर पिछले साल कुलगाम में एक पुलिसकर्मी की हत्या करने का आरोप है. जबकि वह कुलगाम के तीन बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या में भी शामिल था.
...